वाराणसी। भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सोनकर ने गुरुवार को कनेरी धाम पहुंचकर भव्य रूप से देव दीपावली उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया।
श्री सोनकर ने कहा कि व्यापारियों का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। यदि राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन किया जाए, तो देशभर के व्यापारियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे उनका कल्याण, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार से आग्रह किया कि व्यापारी आयोग का गठन शीघ्र किया जाए, ताकि व्यापारी वर्ग को भी न्याय और सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सोनकर ने सभी व्यापारियों को एकजुट रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक प्यारेलाल सोनकर, राष्ट्रीय मंत्री संतोष सोनकर, तथा प्रमुख पदाधिकारी मोहित मिश्रा, गोपाल सोनकर, कल्लू सोनकर, दिनेश सोनकर, राजकुमार सोनकर, और संजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



